मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: 'खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया' स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। मेरठ और आसपास के शिक्षण संस्थानों के खिलाड़ियों ने योग कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीओ किला परीक्षितगढ़ रामनरेश ने किया। प्रतियोगिता के ग्रुप योग में कन्या गुरुकुल, नरकीपुर ने पहला और ऋषि योगशाला ने दूसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में महिला वर्ग से चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय की इशिता और पुरुष वर्ग में द अध्ययन इंटरनेशनल स्कूल के शिवांश चैंपियन रहे। समापन समारोह में जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।मुख्य यह भी पढ़ें- Meerut News: योग प्रतियोगिता में इशिता और शिवांश...