Meerut News: योग प्रतियोगिता में इशिता और शिवांश बने चैंपियन
मेरठ, अक्टूबर 12 -- Meerut News: 'खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया' स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक विकास अधिकारी रामनरेश ने दीप प्रज्वलित कर किया। समूह योग वर्ग में कन्या गुरुकुल नारंगपुर ने प्रथम और ऋषि योगशाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत महिला वर्ग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की इशिता और पुरुष वर्ग में द अध्ययन इंटरनेशनल स्कूल के शिवांश ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया। फाउंडेशन की संस्थापक निदेशक आचार्य रश्मि आर्या ने कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना है। जीतने पर अहंकार और हारने पर निराशा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.