मेरठ, सितम्बर 6 -- Meerut News: मेरठ । कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम यूपी प्रभारी संजीव आर्य रविवार को मेरठ पहुंचे। अपार चैंबर में वह कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करेंगे। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं संगठन की मजबूती पर जोर रहेगी। इस दौरान हिन्दुस्तान के साथ खास बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपी में 15 अक्तूबर तक संगठन सृजन अभियान का काम पूरा हो जाएगा। ऑब्जर्वरों ने अपनी रिपोर्ट एआईसीसी को सौंप दी है। 15 दिनों के भीतर यूपी में जिला एवं महानगर अध्यक्षों की सूची जारी होगी। इसके अगले 15 दिनों में प्रदेश एवं उसके अगले 15 दिनों में ब्लाक स्तर तक के संगठन के गठन का काम पूरा हो जाएगा। बातचीत में उन्होंने कहा कि नए संगठन के गठन में सुनिश्चित किया जाएगा कि नई टीम में पूरा तालमेल रहे। गठबंधन में मिलकर मजबूती से चुनाव...