Meerut News: यूजीसी के विरोध में एमएलसी चुनाव का करेंगे बहिष्कार
मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: यूजीसी के नए कानून के विरोध में राजपूत उत्थान सभा ने एमएलसी चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। संगठन के पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और चुनाव में मतदान नहीं करने की अपील कर समर्थन जुटाएंगे। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार नया कानून वापस नहीं लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा। शुक्रवार को राजपूत उत्थान सभा के अध्यक्ष डॉ. अजय सोम ने कहा कि यूजीसी के नए कानून को लेकर स्वर्ण समाज में नाराजगी है। संगठन की ओर से क्षेत्र में लगातार पदयात्रा निकालकर लोगों को कानून के विरोध में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि सदन में समाज की बात नहीं उठाते तो उन्हें वोट देने का क्या औचित्य है। इसी के चलते संगठन और उससे जुड़े अन्य संगठनों ने एमएलसी चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.