मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: सुभारती विवि, भारत विकास परिषद, नेताजी सुभाष जन्म दिवस समारोह समिति, क्रीड़ा भारती, राष्ट्रीय सैनिक संस्था एवं अन्य समाजसेवी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 21 अक्तूबर को प्रस्तावित 'अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महापर्व' की तैयारियां तेज हो गई हैं। द मार्स रिसॉर्ट में हुई बैठक में विद्यालयों के प्रिंसीपल, उद्योगपति, समाजसेवी एवं प्रमुख नागरिकों के साथ बैठक हुई। समूह संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक थे, जिनके अदम्य साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण ने स्वतंत्रता की लड़ाई को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। युवाओं तक उनके विचारों को पहुंचाना ही लक्ष्य है। डॉ. अतुल कृष्ण के मुताबिक 21 अक्तूबर सुबह 9:15 बजे कैलाश प्रकाश स्टेडियम में...