Meerut News: युवक से मारपीट, गालीगलौज
मेरठ, जुलाई 6 -- Meerut News: क्षेत्र के ग्राम सीना निवासी युवक ने गांव के कुछ लोगों पर जातिसूचक शब्द कहकर मारपीट करने, तमंचे की बट से हमला करने, मोबाइल तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम सीना निवासी संदीप कुमार पुत्र राजपाल ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 10 बजे के बीच किसी कार्य से ग्राम गीवा जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही अब्दुल कलाम, शफीक, अजीत, नितिन तथा कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध करने पर सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान अब्दुल कलाम ने तमंचे की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। शोर-शराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.