मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव चेतावाला से गुरुवार को पुलिस द्वारा कुछ युवकों को हिरासत में लिए जाने के बाद शुक्रवार शाम को परिजन थाने पर पहुंचे तथा जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिलाएं थाने के फर्श पर बैठकर विलाप करने लगीं, जिससे वहां का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। थाना पर हंगामा कर रहे परिजनों का कहना है कि गुरुवार की सायं पुलिस को गांव के अलग-अलग स्थानों से चार युवकों को हिरासत में लिया था और उन्हें थाने ले आई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआती पूछताछ के बाद युवकों को जल्द छोड़ने का आश्वासन दिया था। हालांकि, शुक्रवार शाम तक जब वे घर नहीं लौटे, तो उनकी चिंता बढ़ी और वह जानकारी करने के लिए थाना पर पहुंचे। पुलिस द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने उन्होंने हंगामा कर दिया। जिसके बाद सीओ मवाना पंकज लवानिया म...