Meerut News: मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल 7 नवंबर से शुरू करेगा पेराई सत्र
मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल को जल्द चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में किसान मिल परिसर पहुंचे। किसानों ने प्रबंधन के सामने नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि जब सरकार की ओर से मिल के मेंटीनेंस के लिए काफी समय पहले ही धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है, तो पेराई सत्र शुरू करने में देरी क्यों की जा रही है। किसानों की मांग पर प्रबंधन ने 11 नवंबर के बजाय अब 7 नवंबर से मिल चालू करने का आश्वासन दिया है। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव युवा मनोज चौधरी उर्फ संटू गुन के नेतृत्व में काजमाबाद गूंज, गेझा, अघेड़ा, इकला, भडोला, मोहिउद्दीनपुर, गावड़ी और बहादरपुर समेत आसपास के गांवों से पहुंचे किसानों का कहना था कि पेराई सत्र में देरी होने से गन्ने की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.