Meerut News: मोबाइल ठीक कराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: लोईया गांव में मोबाइल ठीक कराने के विवाद को लेकर रविवार देर रात दुकानदार और उपभोक्ता में कहासुनी के चलते मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। थाने पहुंचे दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। लोईया निवासी इसरार ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका मोबाइल खराब हो गया था। जिसको दौराला में गांव निवासी फरमान की दुकान पर ठीक कराया था। कुछ घंटे चलने के बाद मोबाइल फिर खराब हो गया। जिसके बाद वह दुकान पर शिकायत करने पहुंचा। जहां दोनों में कहासुनी हो गई। गांव पहुचने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए घायलों इरफ़ान, फरमान, अरमान और रिहाना को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया। थाने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। इंस्पेक्टर दौराला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.