मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: खरखौदा कस्बे के बस स्टैंड पर सोमवार को मोबाइल फोन को लेकर युवक और युवती के बीच छीना झपटी का मामला सामने आया। ग्रामीणों में चर्चा है कि छीना-झपटी के दौरान युवती ने खुद के हाथ पर ब्लेड मारकर घायल कर लिया। बताया जा रहा है कि युवती को घायल अवस्था में युवक पहले स्थानीय चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों द्वारा उपचार से मना करने पर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां युवती का उपचार कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार युवक कस्बे के एक मोहल्ले का निवासी और युवती कस्बा स्थित कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है। वहीं घटना को लेकर बस स्टैंड पर मामला प्रेम प्रसंग का बताते हुए तरहां तरहां की चर्चा रही। वहीं थाना प्रभारी समय पाल अत्री ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है उन्होंने बताया कि थाने आने तहरीर मिलनू पर कार्रवाई की ...