Meerut News: मेरा आईफोन लौटाओ...बीच सड़क भिड़े पति-पत्नी
मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: कचहरी के बाहर शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच आईफोन को लेकर ऐसा विवाद भड़का कि बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। गिफ्ट में दिए गए आईफोन को वापस मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। राहगीरों की सूचना पर डायल-112 और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को थाने ले गई, लेकिन उसने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर के बाहर की है। पुलिस के अनुसार विवाद करने वाले युवक और युवती पति-पत्नी हैं। दोनों के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार को दोनों कोर्ट पहुंचे थे, जब दोनों बाहर निकले तो आपसी सामान लौटाने को लेकर बातचीत शुरू हुई। इसी दौरान महिला ने शादी के बाद पति को गिफ्ट में आईफोन दिया था और अब वह उसे वापस चाहती है। युवक न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.