Meerut News: मेरठ-हापुड़ हाईवे पर कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली सवार दो कांवड़ियों की मौत
मेरठ, अगस्त 22 -- Meerut News: मेरठ-हापुड़ हाईवे पर शनिवार तड़के तेज रफ्तार कैंटर ने कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई और दर्जनभर से अधिक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी और एनसीआर मेडिकल कॉलेज नालपुर में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में एक घायल को दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार राजस्थान के भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव अवारपुर निवासी 27 लोगों की टीम डाक कांवड़ लेने गुरुवार हरिद्वार गई थी। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गंगाजल लेकर सभी कांवड़िये अपने गंतव्य को लौट रहे थे।हादसे की जानकारी शनिवार तड़के करीब तीन बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली खरखौदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.