मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: मेरठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव परिणामों में भाजपा ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए दोनों सीटों पर विजय दर्ज की है। शिक्षक सीट पर श्री चंद शर्मा तथा स्नातक सीट पर दिनेश गोयल विजयी घोषित हुए। भाजपा की इस दोहरी जीत को संगठन की एकजुटता, कुशल चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम माना जा रहा है।प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद राम प्रताप सिंह चौहान (क्षेत्रीय प्रभारी) ने संगठनात्मक दिशा दी। प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी चुनाव प्रभारी रहे, जबकि एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने प्रवासी के रूप में अपने 2020 के अनुभव का लाभ उठाकर कुशल चुनावी प्रबंधन की कमान संभाली। यह भी पढ़ें- UP MLC Results: मेरठ की दोनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा; स्नातक पर श्रीचंद, शिक्षक पर दिनेश गोयल जीते क्षेत्र...