मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: मेरठ। विधान परिषद की मेरठ शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों के लिए शुक्रवार को हुआ मतदान मुजफ्फरनगर और बागपत को छोड़ अन्य जिलों में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। दोनों मंडलों के नौ जिलों में हुए इस चुनाव क्षेत्र में मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को नहीं मिला। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मेरठ स्नातक सीट पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी नौ जिलों में मात्र 35.81 प्रतिशत ही मतदान हुआ, जबकि शिक्षक सीट पर 57.64 प्रतिशत मतदान रहा। शिक्षक और स्नातक दोनों सीटों पर शामली जिले में सबसे अधिक मतदान हुआ, यहां शिक्षक सीट पर 78.26 प्रतिशत और स्नातक पर 61.95 प्रतिशत मतदान हुआ। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: शिक्षक-स्नातक एमएलसी पद के लिए 55.47 प्रतिशत मतदान मेरठ जिले में स्नातक सीट पर 35.29 प्रतिश...