मेरठ, सितम्बर 23 -- Meerut News: चुनाव आयोग के निर्देश पर मेरठ मंडल के कमिश्नर व निर्वाचन अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने मंगलवार को मेरठ शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी के चुनाव के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी नौ जिलों में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। इसके साथ ही मेरठ खंड की शिक्षक और स्नातक सीटों पर भी चुनाव प्रक्रिया का बिगुल बज गया है, जिसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कमिश्नर की ओर से जारी सूचना के तहत मेरठ शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: मेरठ खंड एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज, बूथों पर दलों से मांगे सुझावनामांकन प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रारंभ हो जाएंगे। छ...