मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: ​शहर में सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की गंभीर समस्या से आम जनता को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। नगर निगम प्रशासन ने शहर के तीनों जोन में कुल 38 प्रमुख स्थानों को पार्किंग स्थल के रूप में चिह्नित किया है। इन पार्किंग स्थलों के संचालन के लिए ठेका प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है, जिससे निगम को लगभग सवा तीन करोड़ रुपये वार्षिक आय होने की उम्मीद है। ​मेरठ के मुख्य बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में पार्किंग की सही व्यवस्था न होने के कारण अक्सर गाड़ियां सड़कों पर खड़ी रहती हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। अब तीनों जोनों में 38 अधिकृत पार्किंग स्थल बन जाने से वाहन चालकों को अपने वाहन सुरक्षित पार्क करने का स्थान मिलेगा। इससे सड़कों पर अवैध पार्किंग पर रोक लगेगी और शहर का यात...