मेरठ, सितम्बर 23 -- Meerut News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवास विकास परिषद एवं मेरठ विकास परिषद द्वारा की जाने वाली आवासों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर संभावित कार्रवाई के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी गुरुवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेगी।

प्रदर्शन के कारण सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन में सरकार और प्रशासन की कार्रवाई से प्रभावित होने वाले लोगों के अधिकारों तथा उनके आवास और व्यापार की सुरक्षा की मांग उठाई जाएगी। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान इस मुद्दे को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखी जाएंगी।

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई दूसरी ओर, सपा प्रदेश सचिव विपिन चौधरी, निरंजन सिंह, नेहा गौड़, शशि पिंटू राणा ने कहा कि 16 हजार से अधिक भवनों की सीलिंग एवं पहले से सील ...