मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: दौराला-मसूरी मार्ग पर लावड़ सब्जी मंडी के पास काली माता मंदिर के सामने रविवार दोपहर बाइक सवार दंपति को गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक ने साइड मार दी। हादसे में बाइक से गिरी महिला और उसके आठ दिन का बेटा ट्रक के पहिए के नीचे कुचले गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया, लेकिन राहगीरों ने उसे लावड़ कोल्ड स्टोरेज के पास पकड़ लिया। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर ही मां-बेटे के शवों के पास बैठकर जाम लगा दिया। कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम और सपा विधायक अतुल प्रधान ने शोक व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता का आश्वासन देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हादसे का पूरा घटनाक्रम संजय उर...