मेरठ, सितम्बर 1 -- Meerut News: मेरठ। जागृति विहार और मेडिकल मार्केट की संयुक्त टीम 15 ने बुधवार को प्रस्तावित बंद एवं महापंचायत को सफल बनाने के लिए जागृति विहार से शास्त्रीनगर समेत अन्य इलाकों में रैली निकाली। इस दौरान व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों से बंद एवं महापंचायत के लिए समर्थन मांगा। जागृति विहार ओर मेडिकल बाजार की टीम 15 के सदस्यों विजय राघव, रूपेश राघव, विकास चौहान, दुष्यंत शर्मा, धनराज, संजय शर्मा, अनिल गोयल, बृजेश त्यागी, परवीन शर्मा, अरविंद रस्तोगी, गौरव, जगपाल, सुधीर गौतम, विनोद अग्रवाल, मनीष शर्मा ने जनसंपर्क किया। व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों ने समर्थन दिया। दूसरी ओर, मेन सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बंद एवं महापंचायत का समर्थन किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: जागृति विहार में व्यापारियों ने निक...