Meerut News: मेरठ दक्षिण में 16.06 करोड़ की दो सड़कों के चौड़ीकरण को मंजूरी
मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: मेरठ मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए पीडब्लूडी की दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इन पर कुल 1606.47 लाख रुपये (करीब 16.06 करोड़ रुपये) खर्च किए जाएंगे, जिससे कुल 7.920 किमी लंबी सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा। क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने इन विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। मंत्री ने बताया कि जुर्रानपुर फाटक से नरहेड़ा होते हुए चंदसारा मोड़ तक 2.970 किलोमीटर सड़क का 6.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होगा। इसी तरह एमआईईटी मिनी पटरी रोड से मलियाना शिवपुरम होते हुए आईओसीएल ऑयल डिपो पूठा रोड तक 4.950 किलोमीटर सड़क का 9.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.