Meerut News: मेरठ के बहसूमा में मुठभेड़, पशु चोर पुलिस की गोली से घायल
मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: मेरठ/बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी का भैंसा बरामद किया है। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के अनुसार, बुधवार रात करीब एक बजे स्वाट टीम ग्रामीण और बहसूमा पुलिस की टीम गांव मोड़ खुर्द स्थित फ्लावर के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध, भैंसा लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान इरशाद उर्फ गंजा निवासी लक्खीपुरा, लोहियानगर, मेरठ के रूप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.