Meerut News: मेरठ की बेटी चैताली कंसल ने किया नाम रोशन, मुख्यमंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र
मेरठ, नवम्बर 28 -- Meerut News: मेरठ की बेटी चैताली कंसल ने परिवार के साथ क्रांतिधरा का नाम रोशन किया। चैताली कंसल ने यूपी ट्रिपल एससी की परीक्षा में लेखा परीक्षक ऑडिटर की पोस्ट पर परीक्षा पास की थी। जिनका नियुक्ति पत्र लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदान किया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1594 विद्यार्थियों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र दिया था। इनमें चैताली कंसल भी शामिल रहीं। मेरठ की चैताली कंसल ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार (सामान्य चयन)/(विशेष चयन) परीक्षा 2024 उत्तीर्ण कर परिवार का नाम रोशन किया। चैताली का लेखा परीक्षक पद पर चयन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.