Meerut News: मेरठ और नोएडा टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीते मैच
मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ में शुक्रवार को क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत दो मुकाबले हुए। दोनों मैचों में मेरठ और नोएडा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया। पहले मुकाबले में मेरठ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 178 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर इलेवन की टीम 19.1 ओवर में 169 रन पर सिमट गई। दूसरे मैच में नोएडा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 187 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हापुड़ इलेवन की टीम 19.3 ओवर में 179 रन ही बना सकी। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मैच से पहले मुख्य अतिथि आयुष सिंघल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबले गुरु तेग बहादुर क्रिकेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.