मेरठ, सितम्बर 11 -- Meerut News: मवाना। प्रीतनगर स्थित आराध्य प्ले स्कूल के संचालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ढिकोली निवासी युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। शोर सुनकर स्कूल की शिक्षिकाओं व आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी रीना त्यागी मवाना स्थित रिषभ एकेडमी में प्रधानाचार्य है। आरोप है कि ग्राम ढिकोली निवासी एक युवक पिछले काफी समय से दबंगई के बल पर उन्हें परेशान करता आ रहा है। पीड़ित के मुताबिक 5 सितंबर 2025 को आरोपी युवक ने बाहर से युवकों को बुलाकर रिषभ एकेडमी के शिक्षक धीरज पर हमला कराया था। उस समय समाज के लोगों क...