मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना में निशुल्क स्कूटी के लिए चयनित मेरठ मंडल की 332 छात्राएं ढूंढे नहीं मिल रहीं। बार-बार नोटिस के बावजूद विवि कैंपस में ये छात्राएं अब तक प्रमाण पत्र सत्यापित कराने नहीं पहुंची हैं। विवि ने आखिरी मौका देते हुए छात्राओं को आज अपने प्रमाण पत्र कैंपस में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। यदि छात्राएं कैंपस नहीं पहुंच सकती तो निर्धारित ईमेल पर भी अपने पेपर को स्कैन करके भेज सकती हैं। विवि के अनुसार यदि उक्त 332 छात्राएं आज भी कैंपस में रिपोर्ट नहीं करती तो यह माना जाएगा कि वह इस योजना की इच्छुक नहीं हैं। सीसीएसयू के अनुसार ऐसे छात्राएं जो किसी कारण से एक या इससे अधिक पेपर भी पेश नहीं कर पाईं वह भी आज हर हाल में इन्हें जमा करा दें। विवि में स्नातक उत्तीर्ण कुल छात्राओं में टॉप-5 फीसदी को ह...