मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: मेरठ। कांग्रेस के आज प्रस्तावित काला दिवस कार्यक्रम से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष रीना शर्मा समेत कई नेताओं के यहां सवेरे ही पुलिस पहुंच गई और हाउस अरेस्ट कर लिया। वहीं, सपा, आम आदमी पार्टी के भी कई नेताओं के आवास पर रात में ही पुलिस पहुंच गई थी। कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट स्थित आवास पर पुलिस ने गुरुवार अलसुबह ही हाउस अरेस्ट कर लिया। अन्य कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना है। नेताओं को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन यह कदम उठाया है。 यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर जा रहे राहुल-प्रियंका हिरासत में लिए गए, फिर छोड़ा पुलिस की कार्रवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ...