मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: मेरठ, प्रमुख संवाददाता बिजनेस प्लान के तहत पश्चिमांचल के विभिन्न जिलों में 28 बिजलीघरों के चल रहे निर्माण कार्यों में से 12 बिजलीघरों का निर्माण इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। नए साल में बिजलीघरों को चालू करने के साथ शहर एवं देहात क्षेत्रों में बिजली संकट दूर होगा। इसके अलावा पश्चिमांचल में 50 से अधिक फीडरों का अगले दो महीने में कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद बिजली ट्रिपिंग एवं घंटों बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी। यह भी पढ़ें- Meerut News: पश्चिमांचल में नए बिजलीघरों-फीडरों से दूर होगा संकटमेरठ में फीडर निर्माण का काम मेरठ में तीन फीडर बनाने का कार्य चल रहा है। शोभापुर फीडर का कार्य पूरा कर लिया है। शास्त्रीनगर एवं माधवपुरम-ब्रह्मपुरी नार्थ-ईस्ट फीडर का कार्य अगले महीने पूरा करने के साथ इन इ...