मेरठ, नवम्बर 24 -- Meerut News: मेरठ। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति पश्चिमांचल के बिजली उपभोक्ताओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। योजना के तहत घरों की छतों पर ग्रिड कनेक्टिड सोलर प्लांट लगवाकर उपभोक्ता न केवल बिजली बिल का खर्च कम कर रहे हैं, बल्कि सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी का लाभ भी उठा रहे हैं। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के क्षेत्र में अब तक करीब एक लाख 20 हजार उपभोक्ता योजना से जुड़ चुके हैं और सौर ऊर्जा के जरिए अपने घर रोशन कर रहे हैं। योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाने वाले उपभोक्ताओं में सबसे अधिक संख्या तीन से चार किलोवाट क्षमता के प्लांट लगाने वालों की है। आंकड़ों के मुताबिक, करीब 67 फीसदी उपभोक्ताओं ने तीन से चार किलोवाट क्षमता के ग्रिड कनेक्टिड सोलर प्लांट लगवाए हैं। वहीं, 17 फीसदी उपभोक्ताओं ...