मेरठ, सितम्बर 26 -- Meerut News: मेरठ। वन विभाग की ओर से वन्य जीव सप्ताह के तहत होने वाली बर्ड वॉचिंग एवं ऑन-द-स्पॉट मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। डीएफओ वंदना फोगाट के मुताबिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों और युवाओं को प्रकृति, पक्षियों एवं वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा शहर की जैव-विविधता से जोड़ना है। बर्ड वॉचिंग एवं ऑन-द-स्पॉट मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मेरठ के नागरिक, छात्र-छात्राएं, पर्यावरण/सामाजिक कार्यकर्ता, पक्षी , एनजीओ एवं प्रकृति प्रेमी हिस्सा ले सकेंगे। इसमें विजेताओं को पुरस्कार राशि मिलेगी। डीएफओ के मुताबिक कार्यक्रम में मौजूद वन्यजीव व पक्षी विशेषज्ञ प्रतिभागियों को पक्षियों की प्रजातियों की पहचान, उनके प्राकृतिक आवास, पारिस्थितिकी तंत्र...