Meerut News: मेरठ : नाबालिग संग होटल में पकड़ा फरदीन, हिंदू संगठनों का हंगामा
मेरठ, अगस्त 17 -- Meerut News: सदर बाजार क्षेत्र के एक होटल में सोमवार दोपहर 16 वर्षीय किशोरी के 23 वर्षीय युवक के साथ मिलने की सूचना पर हंगामा हो गया।
हंगामे की शुरुआत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने होटल पहुंचकर कमरे में दोनों के मिलने का दावा किया और युवक के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को होटल रंजीत में किशोरी के मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होटल रंजीत पहुंचे। कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने एक कमरे में किशोरी के साथ युवक को पाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.