मेरठ, नवम्बर 22 -- Meerut News: मेरठ। कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव मनोज त्यागी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दलित कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष योगी जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनोज त्यागी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मनोज त्यागी ने कहा कि देश में बदलाव की बयार चल रही है। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि यूपी समेत देशभर में जनता इंडिया गठबंधन को विकल्प के रूप में देख रही है। कांग्रेस और गठबंधन के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है।मनोज त्यागी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाना होगा। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम...