मेरठ, जुलाई 12 -- Meerut News: मवाना-चांदपुर को जोड़ने वाले गंगा पुल की अप्रोच रोड को शनिवार रात जेसीबी लगाकर उखाड़ दिया गया, जिससे तेज प्रवाह में पानी बहने लगा और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। गंगा के उस पार जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की टीम यहां पहुंची तो एप्रोच रोड के ऊपर और नीचे बसे गांवों के लोगों में तकरार की स्थिति बन गई। ग्रामीणों के विरोध और हंगामे को देखते हुए टीम बैरंग लौट गई। तीन दिनों तक हुई बारिश और सोती नदी के ओवरफ्लो होने के कारण लतीफपुर, किशनपुर, राठौरा कलां, हादीपुर गांवड़ी समेत कई गांवों के जंगल में पानी भर गया है। ऐसे में शनिवार रात भीकुंड गांव के पास पुल की अप्रोच रोड को कुछ लोगों ने जेसीबी लगाकर उखाड़ दिया, जिससे तेज प्रवाह के साथ पानी बहने लगा। लोगों का आवागमन बंद हो गया。 यह भी पढ़ें...