मेरठ, अगस्त 15 -- Meerut News: मेरठ/हस्तिनापुर, हिटी सैफपुर-कर्मचंदपुर मार्ग पर मिलने के बहाने बुलाकर एक युवक को बंधक बनाकर कुछ युवक जंगल में ले गए। उसके साथ मारपीट की और नकदी-मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने नामजद समेत करीब 10-11 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

घटना का विवरण भीमनगर निवासी राजन पुत्र जय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को करीब 11 बजे उसके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया था। जिसने मिलने और दावत करने के बहाने उसे सैफपुर-कर्मचंदपुर मार्ग पर बुलाया। राजन के अनुसार, वहां पहले से ही तीन युवक थे, जिन्हें वह पहचानता है तथा अन्य करीब 10-11 अज्ञात लोग मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने उसे जबरन बंधक बना लिया और रानी नगला के जंगल में ले गए।

मारपीट और लूटपाट पीड़ित का आरोप है कि जंगल में पहुंचने...