मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: आगामी चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और निर्माण पर अंकुश लगाने में जुटी मेरठ पुलिस ने तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। देहात स्वाट टीम, भावनपुर और इंचौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से छह तैयार तमंचे, 11 अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस पर फायरिंग के बाद शुरू हुई घेराबंदी में दो आरोपी पकड़े गए, जिनसे पूछताछ के दौरान हथियार बनाने के ठिकाने का सुराग मिला। सोमवार को पुलिस लाइन में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई का खुलासा किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्वाट टीम को सूचना मिली थी कि लू बक्सर मोड़ के पास अवैध हथियारों की...