मेरठ, अगस्त 10 -- Meerut News: मेरठ। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंद्रप्रस्थ हॉस्पिटल की ओर से कांवड़ियों के लिए निशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मयंक वर्मा के अनुसार शिविर में डॉक्टर्स की पूरी टीम और मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। कांवड़ियों के पैर के छालों की ड्रेसिंग, थकान, बुखार आदि का उपचार किया गया। कुछ कांवड़ियों को डीहाईड्रेशन भी रहा, जिनको ग्लूकोज, एनर्जी पेय पदार्थ दिए गए। प्राथमिक उपचार की सुविधा के साथ-साथ गंभीर बीमारियों के लिए एम्बुलेंस व निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर सत्यम, सचिन जिंदल, रियांश, राजपाल लोधी, यश मुस्कान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांवड यात्रा में शिव भक्तों को दिया जा रहा है प्राथमिक उपचार यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की सेवा में जुटी राष्ट्र चेतना मिशन की चिकित्सा टीम...