Meerut News: मेरठ : चलती कार बनी आग का गोला, मामा-भांजा झुलसे
मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: दौराला-लावड़ मार्ग पर अझौता मोड़ बाग के पास शुक्रवार देर शाम चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। अचानक लगी आग को देखकर कार सवार मामा-भांजा ने कूदकर जान बचाई, हालांकि इस दौरान दोनों झुलस गए। राहगीरों ने घायलों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराकर अंदावली निवासी रिश्तेदार को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए फायर ब्रिगेड टीम की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया। हादसे के चलते मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। दिल्ली के भजनपुरा निवासी सार्थक अपने अंदावली निवासी मामा सुरेंद्र के साथ लावड़ रोड से होते हुए ननिहाल जा रहा था। अझौता मोड़ बाग के सामने पहुंचने पर अचानक कार के एसी ड्रोवर से आग निकलने लगी। देखते ही देखते आग कार के अंदर फैल गई। दोनों ने कार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.