मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में शादी समारोह के दौरान बारातियों के हुड़दंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा समेत कई युवक चलती कार की छत पर चढ़कर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो का पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो में शादी समारोह के बाद कई युवक कारों के साथ सड़क पर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान कुछ युवक कार की छत पर चढ़ जाते हैं और फिल्मी गानों पर डांस करने लगते हैं। वीडियो में दूल्हा भी साथियों के बीच कार की छत पर खड़ा होकर डांस करता नजर आ रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो में कुछ युवक एक-दूसरे की कारों के आसपास खतरनाक अंदाज में चला रहे है। वीडियो सामने आने ...