मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में मंगलवार को छात्र छात्राओं द्वारा डिजाइन की गई ज्वेलरी से पर्दा उठ गया। बीवॉक इन ज्वेलरी डिजाइनिंग के पंचम सेमेस्टर के स्टूडेंट ने आठ सौ से ज्यादा डिजाइन की ज्वेलरी तैयार करते हुए प्रदर्शनी के लिए रखी। कैंपस में पहली बार स्टूडेंट द्वारा तैयार ज्वेलरी को प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। स्टोन से लेकर बीड्स तक प्रयोग करके स्टूडेंट ने अलग अलग तरह के डिजाइन तैयार किए हैं। यूनिवर्सिटी कैंपस में स्टूडेंट को कैड पर ज्वेलरी डिजाइन करने और जेम स्टोन की जांच करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। फैकल्टी अर्चना चौधरी के अनुसार प्रदर्शनी में पेश की गई सभी ज्वेलरी पंचम सेमेस्टर की स्टूडेंट ने तैयार की है। स्टूडेंट ने विभिन्न थीम पर केंद्रित करते हुए ट्रेडिंग डिजाइन में ज्वेलरी तैयार की है। प्रद...