Meerut News: मेरठ : उल्देपुर में अवैध कॉलोनी पर एमडीए का बुलडोजर, पुलिस फोर्स तैनात
मेरठ, नवम्बर 28 -- Meerut News: उल्देपुर गांव में बसी अवैध कॉलोनी के खिलाफ शनिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की टीम कार्रवाई करने पहुंची। पर्याप्त पुलिस बल और आरआरएफ की मौजूदगी में प्राधिकरण ने ध्वस्तकरण अभियान चलाया। इस दौरान कॉलोनी में बने कुछ अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी के खंभे, सड़क, बाउंड्रीवॉल समेत अन्य निर्माणों को ध्वस्त किया गया। अभियान के दौरान मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रही, जिससे कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। उल्देपुर में अवैध कॉलोनी को लेकर मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इस मामले में नौ दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सुनवाई से पहले एमडीए की टीम ने कॉलोनी में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस दौरान काफी पुलिसबल तैनात रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.