मेरठ, सितम्बर 29 -- Meerut News: शहर में सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने आज से अपनी दुकानों और मकानों पर काले झंडे लगाने का अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों और शहरवासियों को उजड़ने से बचाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जरूरत पड़ी तो इस मामले को केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता और महामंत्री संजय जैन ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों और मकानों पर काले झंडे लगाकर विरोध दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रभावित व्यापारियों और शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए है。 यह भी पढ़ें- Meerut News: मेडा के ...