मेरठ, जुलाई 16 -- Meerut News: मेरठ गुरुवार को मेरठ के ऐतिहासिक बिल्वेश्वर महादेव मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा विवाद के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाली गई। रथयात्रा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में पुजारी पक्ष की ओर से रथ यात्रा का विरोध किया गया, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें- Hapur News: कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को निकाली जाएगी भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा रथ यात्रा से पहले पुजारी पक्ष के लोग परंपरा के अनुसार रथ पर बैठने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर दोनों पक्षों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर और रथयात्रा मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। विवाद के चलते रथयात्रा पुजारी की अनुपस्थिति में ही प्रारंभ कराई गई। इसके...