मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: ब्याज माफी योजना-2026 को सफल बनाने और अधिक से अधिक बकायेदारों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए राज्य कर विभाग ने टैक्स बार एसोसिएशन से सहयोग मांगा है। मंगलपांडे नगर स्थित राज्य कर भवन में आयोजित गोष्ठी में अधिकारियों ने योजना की जानकारी देते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। बैठक में मेरठ टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सीजीएसटी के अधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी में अपर आयुक्त राज्य कर विभाग ग्रेड-1 हरिराम चौरसिया ने ब्याज-अर्थदंड माफी योजना के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैट और वैट पूर्व के बकाये पर ब्याज एवं अर्थदंड में माफी-छूट देने के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है। योजना का लाभ पात्र बकायेदारों तक पहुंचाने के लिए टैक्स बार के पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Kush...