मेरठ, नवम्बर 10 -- Meerut News: मेरठ के मुंडाली गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने से अज्ञात चोर खड़ा कैंटर चुराकर फरार हो गए। हालांकि, वाहन में आई खराबी के कारण चोरों के इरादों पर पानी फिर गया और वे उसे गंगा एक्सप्रेस-वे पर ही छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से कैंटर को सकुशल बरामद कर चालक के सुपुर्द कर दिया है। घटना सोमवार रात की है। कैंटर चालक राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपना कैंटर मुंडाली गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने खड़ा किया था और पास ही खाना खाने चला गया था। जब वह खाना खाकर वापस लौटा, तो वहां से कैंटर गायब था। यह देख चालक के होश उड़ गए। उसने तुरंत मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस ने सीसीटीवी से शुरू की तलाश सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की...