मेरठ, जुलाई 8 -- Meerut News: मेरठ। मेरठ बुनकर सेवा केंद्र इस साल सात अगस्त मनाए जाने वाले हथकरघा दिवस पर रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। यहां हथकरघे पर तैयार किये गए प्रमुख उत्पादों के विशेष सैंपलों को दिल्ली में लगने वाली प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा जिससे आमजन, बुनकर समुदाय एवं उद्योग जगत को भारतीय हथकरघा की उत्कृष्टता, नवीनता एवं संभावनाओं से परिचित हो सके। अफसरों का दावा है कि इन नवीन डिजाइनों से स्थानीय बुनकरों को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने की प्रेरणा मिलेगी तथा उनके रोजगार एवं आय के नए अवसर भी विकसित होंगे। प्रदर्शनी में मेरठ में तैयार इन मनमोहक उत्पादों के जरिए देश-विदेश के ग्राहकों को लुभाने की तैयारी है। प्रदर्शनी में सैंपल देखकर जो ऑर्डर मिलेंगे, उनके मुताबिक बुनकरों से उत्पाद तैयार कराकर ग्राहकों को भेजे ज...