मेरठ, सितम्बर 30 -- Meerut News: झिटकरी गांव में आवारा कुत्तों का आतंक फैला हुआ है। बुधवार को कुत्ते ने हमला कर तीन बच्चों को घायल कर दिया। एक बच्चा ग्राम प्रधान का भी था। कुत्ते ने उसे 16 जगह काटा है। परिजन घायल बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उन्हें एंटी रेबीज सीरम का इंजेक्शन लगाया गया। उधर, आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से एक अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। ग्राम प्रधान टिंकू ने बताया कि बुधवार को उनका सात वर्षीय पुत्र आयुष घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को 16 जगह काटकर घायल कर दिया। उसके बाएं हाथ, पैर और कमर पर जख्म है। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते क...