मेरठ, अगस्त 2 -- Meerut News: मेरठ। कांवड़ मार्गों पर कांवड़ियों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की चुनौतियां बढ़ने लगी हैं। प्रशासन ने भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, अस्थायी पुलिस चौकियां और बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की है। गंगनहर पटरी मार्ग पर शिवभक्तों की संख्या बढ़ने के साथ पुलिस भी अलर्ट है। मोदीनगर से लेकर खतौली तक गंगनहर पर सभी मार्गों एवं कट पर पुलिस फोर्स ने चौकसी बढ़ा दी है। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एवं कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मेरठ जिले में औघड़नाथ मंदिर और सरधना क्षेत्र समेत कुल 9 अस्थायी चौकियां एवं सहायता केंद्र बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ-हापुड़ मार्ग पर दिखने लगे कांवड़ियों के जत्थ...