मेरठ, अक्टूबर 28 -- Meerut News: कभी पूर्वी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की पहचान मानी जाने वाली ब्लैक पॉटरी अब पश्चिमी यूपी में भी कारोबार का नया आधार बन रही है। मेरठ और बुलंदशहर में इस पारंपरिक कला का उत्पादन बढ़ रहा है। बुलंदशहर के हितेश, बबुपुर के भीम प्रजापति और मेरठ के शिवकुमार प्रजापति जैसे दर्जन भर से अधिक कारीगर काली मिट्टी के हुनर को बाजार की मांग से जोड़कर आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता और मेलों-प्रदर्शनियों के जरिए बाजार तक पहुंचने के अवसर इस कारोबार को विस्तार देने में मददगार बन रहे हैं। बुलंदशहर के बबुपुर गांव निवासी भीम प्रजापति की कहानी इस बदलाव की तस्वीर पेश करती है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़कर पुश्तैनी काम संभालना पड़ा। हुनर था...