मेरठ, नवम्बर 30 -- Meerut News: मेरठ। आशियाना कॉलोनी की झुग्गी बस्ती में रविवार देररात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख बस्ती में रहने वाले लोगों में चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए लोग अपनी झोपड़ियों से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। करीब 200 से ज्यादा झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं और जलकर राख हो गईं। आग लगने के बाद बस्ती में अफरातफरी मच गई। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया। आग लगने के कारणों का ...