मेरठ, अक्टूबर 22 -- Meerut News: मेरठ। जंगलों से निकलकर वन्य जीव इंसानी बस्तियों तक पहुंच रहे हैं। सांप और अजगर से लेकर नीलगाय, पाड़ा और तेंदुए तक आबादी के आसपास नजर आने लगे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग भी जीवों को रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। डीएफओ वंदना फोगाट ने बताया कि जिले में एक साल के दौरान वन विभाग की टीमों ने 600 से अधिक वन्य जीवों का रेस्क्यू किया। औसतन हर दिन किसी न किसी वन्य जीव को आबादी या अन्य स्थानों से सुरक्षित निकालकर जंगल में छोड़ा गया, इनमें सांप, अजगर, पाड़ा और नीलगाय की संख्या अधिक रही है। आबादी क्षेत्र में पहुंचे एक तेंदुए को भी वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Meerut News: अजगर-सांप से दहशत, औसतन रोजाना एक वन्य जीव रेस्क्य...