मेरठ, अक्टूबर 10 -- संगठनात्मक नियुक्तियां Meerut News: वेदव्यासपुरी स्थित सेक्टर-2 संगठन मुख्यालय पर शनिवार को अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एसएस अहलावत और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव कर्नल शिव प्रताप सिंह ने किया। ​बैठक में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह ने डॉ. अजय सिंह तोमर को महासभा का संयोजक, अंकित चौधरी को युवा जाट महासभा का प्रदेश अध्यक्ष, मोनिका चौधरी को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष और आशीष चौधरी को संगठन का जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ इन नियुक्तियों का स्वागत किया। ​15 नवंबर को होगा महासम्मेलनमहासम्मेलन की तैयारियां बैठ...